पूरनपुर: मुझा खुर्द कला रोड के पास नगरपालिका के द्वारा कूड़े का लगाया जा रहा ढेर, बीमारियों को दे रहा दावत ग्रामीण परेशान<nis:link nis:type=tag nis:id=jansama nis:value=jansama nis:enabled=true nis:link/>
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मुझा खुर्द कला जाने वाले रोड के पास में ही नगरपालिका नगर का कूडा डालकर ढेर लगा रहा है। जिसकी वजह से कूडा रोड पर फैला रहता है। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीण व राहगीर दोनों ही परेशान हैं। कई बार मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। कूड़े से उठती दुर्गन्ध और बीमारियां फैलने का खतरा बना है