विदिशा नगर: नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने ठेका प्रथा और आउटसोर्स पर रखे सफाई कर्मचारियों को लेकर जताई आपत्ति,सौपा ज्ञापन...
गुरुवार दोपहर 1 बजे के लगभग नगर पालिका विदिशा के कर्मचारियों ने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एक लिखित ज्ञापन दिया। जिसके माध्यम से उन्होंने नगर पालिका में ठेका प्रथा और ठेकेदार द्वारा रखे गए आउटसोर्स कर्मचारी, खासतौर पर कचरा वाहनों के चालकों के रूप में रखे गए कर्मचारियों पर आपत्ति दर्ज कराई है।