सदर: प्रयागराज में हाईकोर्ट के वकील रजनीश श्रीवास्तव पर तेलियरगंज में हुई फायरिंग, 6 राउंड चली गोलियां, FIR दर्ज
Sadar, Allahabad | May 7, 2026
प्रयागराज में वकीलों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता रजनीश श्रीवास्तव पर बुधवार रात जानलेवा हमला हुआ। तेलियरगंज के पास बिना नंबर की काली थार सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद वकील ने बार एसोसिएशन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए।अधिवक्ता रजनीश श्रीवास्तव उनपर छह राउंड फायर किया गया।