गढ़वा: अनुमंडल पदाधिकारी ने तीन प्रखंडों के गोदामों का किया निरीक्षण
Garhwa, Garhwa | Jan 9, 2025 गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक गढ़वा, मंझिआव और कांडी प्रखंड कार्यालय और गोदाम का निरीक्षण किया।गढ़वा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जहां सर्वप्रथम उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली, तदुपरांत प्रखंड कार्यालय परिसर में फैली गंदगी को देख अधिकारियों को निर्देश दिया।