तुरकौलिया: 15 दिनों से ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से नाराज तुरकौलिया पंचायत के ग्रामीणों ने मोतिहारी-अरेराज पथ पर किया प्रदर्शन
15 दिनों से ट्रांसफॉर्मर नही बदले जाने से नाराज तुरकौलिया मध्य पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार मोतिहारी अरेराज पथ को एक घण्टे तक जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर बीडीओ सन्तोष राज व एसआई कन्हैयालाल ने लोगो को समझा बुझा कर लोगो शांत कराया व जाम हटवाया। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग पिछले 15 दिनों से बिना बिजली के गर्मी में मर रहे है,लेकिन ट्रांसफॉर्मर नही बदल गया।