जशपुर: जशपुर में पशुओं की बीमारी पर नियंत्रण, जांच में बैक्टीरियल संक्रमण नहीं मिला
जशपुर जिले के ग्राम रजौटी, कलिबा और कुरकुंगा में पशुओं की मौत और बीमारी की शिकायतों के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने जांच कर स्थिति को नियंत्रण में बताया है। जशपुर जनसंपर्क से शुक्रवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रभावित गांवों से लिए गए नमूनों की जांच में बैक्टीरियल रोग की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है, जबकि अतिरिक्त पुष्टि के लिए नमूने पुणे भेजे गए हैं।