रौन: गोविंद नगर पुलिया पर बिजली समस्या को लेकर नगरवासियों ने किया चक्का जाम, तीन दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर नागरिक
भिंड शहर के गोविंद नगर क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज स्थानीय नागरिकों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे गोविंद नगर पुलिया पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि क्षेत्र मे पिछले तीन दिनों से बिजली की केबल खराब पड़ी हुई है।लेकिन बिजली विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया,जिससे पूरे मोहल्ले के लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे है