पिपरई: डोंगर गांव में 25 वर्षीय युवक के साथ दबंग ने की मारपीट, पिपरई पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार डोंगर निवासी रामपाल अहिरवार उम्र 25 वर्ष ने बुधवार को शाम लगभग 6 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही अमरजीत कोरी ने बुधवार को सुबह जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, युवक की शिकायत पर पिपरई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।