नवाबगंज: जहांगीराबाद में तेज रफ्तार बस ने मां-बेटी को गंभीर रूप से घायल किया
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र रविवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार बस की टक्कर से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा अटवा गांव के पास उस समय हुआ, जब दोनों दवा लेकर घर लौट रही थीं।बताया जा रहा है कि ब्रिटानिया कंपनी की बस ने बैटरी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।