रामपुर: मूंढापांडे के पास उधमपुरा में मोटरसाइकिल फिसलने से पति, पत्नी और बेटी हुई घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 23, 2024 ग्राम आगापुर निवासी रवि अपनी पत्नी विमलेश और बेटी विशाखा के साथ मोटरसाइकिल पर मुरादाबाद से लौट रहे थे। मूंढापांडे के निकट उधमपुरा में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।