कटनी नगर: सैय्यद बाबा उर्स के दौरान सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था
नगर निगम कटनी के समीप स्थित दरगाह शरीफ में आयोजित होने वाले सैय्यद बाबा उर्स के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह एवं कोतवाली थाना प्रभारी श्रीमती राखी पाण्डेय द्वारा उर्स आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर समन्वय विचार विमर्श किया ।