सिढपुरा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में समय हड़कंप मच गया जब थाने से करीब 250 मीटर की दूरी पर एक मकान के अंदर 40 वर्षीय अभिजीत उर्फ़ अभी पुत्र महेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक मूल रूप से ग्राम सर्ई, थाना जैथरा, जनपद एटा का निवासी था और वर्तमान में सुदामा नगर, सिढपुरा में रहता था। अभी का शव उसके दोस्त रवी उर्फ़ श्याम सिंह के घर में मिला।