सुल्तानपुर: फिर खराब हुई असरोगा सब स्टेशन की एलटी लाइन,भीषण गर्मी में कटी रात,सैकड़ों घर प्रभावित
असरोगा विद्युत सब स्टेशन के बंधुआ कला बाबा जी का सगरा पर लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर एलटी खूंटी फिर खराब हो गई।एलटी खूंटी के काम नहीं करने से एक फेज की लाइट ख़राब हो गई।इससे सैंकड़ो घरो में अंधेरा छाया रहा।वोल्टेज कम होने से पंखा नहीं चल पा रहा है।जिससे रात भर भीषण गर्मी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी हलाकि एक बार यह खूंटी बदली गई थी लेकिन फिर ख़राब हो गई।