वैर: ग्राम रथ अभियान में किसान नेतराम को ₹10 हजार का अनुदान मिला
भरतपुर। वैर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जहाज में शुक्रवार को ग्राम रथ अभियान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में किसान नेतराम पुत्र बुद्धराम ने कृषि विभाग से गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना की जानकारी ली और ई-मित्र से आवेदन किया। विभाग ने तुरंत आवेदन स्वीकृत कर 10 हजार रुपये का अनुदान दिया।