बयाना: बयाना में रेलवे पुल के नीचे चौकीदार पर हमला, सरिया चोरी रोकने पर की गई मारपीट, सिर फुटा
बयाना रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पुल के नीचे चौकीदारी कर रहे एक युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। चौकीदार ने उन्हें लोहे के सरिया और गर्डर चोरी करते हुए रोका था, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इस मारपीट में चौकीदार के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।