मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के महुअरिया में रोड निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिकारी और सभासद के बीच हुई तीखी बहस
बताते चले कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के महुअरिया में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे उसे समय हड़कंप मच गया जब जल निगम के अधिकारी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे निरीक्षण के दौरान स्थानीय सभासद से उनकी तीखी बहस हो गई। सभासद ने नाराजगी जताते हुए कहा इस रोड को जल्द से जल्द ठीक कराया जाय जनता काफी परेशान है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी खराब सड़क को लेकर अपनी शिकायतें कही।