चूरू: गांव मोती का बास में जंगली मधुमक्खियों के हमले में महिला सहित 3 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Apr 13, 2026 चूरू जिले के मोती का बास गांव में जंगली मधुमक्खियों के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य भी जख्मी हो गए। तीनों घायलों को राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सोमवार सुबह 11 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार मोती का बास की 50 वर्षीय बनारसी देवी घर के चूल्हे पर खाना बना रही थी।