बक्सर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने नया भोजपुर थाना क्षेत्र से 22 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनके अन्य सहयोगी मौके से फरार हो गए। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्षा में प्रेस वार्ता करते हुए बुधवार को 3:30 बजे अपराह्न में जानकारी दी।