सागर नगर: हम्मालों की हड़ताल से मंडी ठप, किसानों ने सागर-बीना मार्ग पर किया चक्का जाम
कृषि उपज मंडी में हम्मालों की हड़ताल से खरीदी बंद होने पर नाराज किसानों ने गुरुवार सुबह 10 बजे से सागर-बीना मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसानों का कहना है कि खरीदी बंद होने से वे परेशान हैं और अनाज नहीं बेच पा रहे। मौके पर प्रशासन समझाइश में जुटा है।