खरगोन। जिले में स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता का असर इस बार साफ दिखाई दे रहा है। जनवरी से 23 जुलाई 2026 तक 1.91 लाख से अधिक घरों का लार्वा सर्वे किया गया, जिसमें 7,681 स्थानों पर एडीज मच्छर का लार्वा नष्ट किया गया। 482 संदिग्ध मरीजों की डेंगू जांच में 19 और 1.41 लाख से अधिक मलेरिया जांच में सिर्फ 2 मरीज मिले।