राजातालाब: अर्जुनपुर में आम के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का शव मिला, क्षेत्र में मची सनसनी
आम के बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का शव मिला, क्षेत्र में सनसनी सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनपुर गांव स्थित एक आम के बगीचे में शुक्रवार तड़के लगभग 7 बजे 60 वर्षीय एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।