सिराथू: कोखराज टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में भीषण आग, 7 लोग झुलसे; बड़ा हादसा टल गया
कोखराज थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक एलपीजी गैस टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही टोल प्लाजा पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में 6 से 7 लोग झुलस गए, जिनमें पांच का इलाज जिला अस्पताल मे भर्ती!