शिक्षा भवन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री नीरज कुमार की अध्यक्षता में गृह आधारित सर्वेक्षण पर प्रशिक्षण आयोजित हुआ। सभी प्रखंडों के ICT समन्वयक व डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे। 6-14 आयु वर्ग के ड्रॉपआउट बच्चों का नामांकन व 15-19 आयु वर्ग को दूरस्थ शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अनाथ बच्चों का भी सर्वे कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया।