सिमडेगा: गरजा काटूकोना गांव में सांप के काटने से किशोरी की सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई मौत
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरज काटुकोना गांव में देर रात सांप के काटने से किशोरी गीता कुमारी की तबीयत बिगड़ गई ।इधर तबीयत बिगड़ने प्रक्रिया सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर 12:00 बजे शनिवार को मौत हो गई ।भाई सतीश बड़ाईक ने बताया कि सांप काटने के बाद झाड़ फूंक के लिए वेद के पास ले गए थे जिसकी वजह से देर हुई।