हनुमानगढ़: जंक्शन के करनी चौक के पास बाइक और कार की भिड़ंत, एक व्यक्ति को आई मामूली चोट, मौके पर पहुंची जंक्शन पुलिस
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर सोमवार को शाम 6:00 बजे हनुमानगढ़ जंक्शन के करनी चौक के पास आमने-सामने से आ रही कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही मौके पर आमजन का जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर जंक्शन पुलिस भी पहुंची बताई जा रहा है कि कार में सवार एक जने के मामूली चोट भी आई। फिलहाल जंक्शन पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।