कांके: स्टेशन रोड फ्लाईओवर पर 5 दिनों से फंसी बिल्ली का रेस्क्यू, वीडियो वायरल
Kanke, Ranchi | Apr 24, 2026 स्टेशन रोड स्थित फ्लाईओवर पर पिछले 5 दिनों से फंसी बिल्ली का रेस्क्यू किया गया है। बिल्ली के रेस्क्यू का वीडियो शुक्रवार सुबह करीब दस बजे से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिल्ली फ्लाईओवर के पिलर और स्लैब के बीच में फंसी हुई थी और लगभग पांच दिनों से बिना भोजन और पानी के काफी कमजोर हो गई थी।