बिंदकी: बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्थित कैलाश मंदिर के समीप 'वाटिका इंटरनेशनल स्कूल' में मेघा का सम्मान, भारी भीड़ रही मौजूद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड कैलाश मंदिर के समीप स्थित वाटिका इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार की सुबह 10 बजे से मेघा सम्मान समारोह कार्यक्रम शुरू हुआ। मेघा सम्मान समारोह का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक प्रेम शंकर गुप्ता उर्फ बाबूजी, प्रधानाचार्या अंजुम लता शर्मा, एडवोकेट सितेश तिवारी व कामता मिश्रा ने मां सरस्वती देवी की पूजा अर्चना व आरती करके किया।