कानपुर: काल्पनिक व्यक्तियों का बीमा कराने और फिर क्लेम लेने वाले एजेंट को किया गया गिरफ्तार
काल्पनिक व्यक्तियों का बीमा कराने के बाद फर्जी मृत्यु प्रमाण लगाकर एलआईसी से बीमा की राशि निकाल वाला एजेंट फैजान खान को कानपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद पांच साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने मंगलवार 1 बजे बताया कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।