कटिहार: लाभा से शराब मामले में एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
गिरफ्तार व्यक्ति विजय शर्मा ने बताया कि उनके घर समेली है। वह बंगाल से पिकअप में 321 लीटर शराब लेकर कटिहार आ रहा था। इसी दौरान उत्पाद विभाग में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वही उत्पाद विभाग के द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां मेडिकल जांच के बाद मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर व्यक्ति को जेल भेज दिया गया।