सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत अमराईया गांव के मोड़ के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही एक फोर व्हीलर वाहन ने टू व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहित कुल चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज वास्ते जिला अस्पताल सतना मे किया गया भर्ती।