गंगा में डूबने की घटना को लेकर वाराणसी जल-पुलिस अलर्ट
Sadar, Varanasi | Apr 26, 2024 वाराणसी में गंगा में डूबने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर जल पुलिस, एनडीआरएफ एवं नगर निगम द्वारा प्लान तैयार किया गया। दरअसल, इसकी बड़ी वजह यह है कि भीषण गर्मी और तपिश से राहत पाने के लिए वाराणसी आने वाले सैलानी हों या वाराणसी के लोकल लोग वह गंगा का सहारा ले रहे हैं। गंगा में स्नान करते है। वही घाटों पर बैठते हैं।