स्वीपर मोहल्ला में डीजे डांस के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ बदमाशी, गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोपी ने पहले नाबालिग लड़की पर बीयर गिराई, विरोध करने पर गला पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी।पुलिस अधिकारी ने रविवार रात 8 बजे बताया कि स्वपीर मोहल्ले में प्रेम के घर के पास डीजे बज रहा था। वह नाबालिक लड़की मोहल्ले वालों के साथ डांस कर रही थी।