मंझनपुर: टॉप-10 भूमि विवादों के निस्तारण में प्रशासन ने सख्ती दिखाई, जाफरपुर महावा में मौके पर हटवाया अतिक्रमण
कौशाम्बी में जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे टॉप-10 भूमि विवाद समाधान अभियान के तहत प्रशासन ने मंझनपुर तहसील क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। अपर जिलाधिकारी ने तहसील मंझनपुर के ग्राम जाफरपुर महावा में आयोजित विशेष कैम्प का निरीक्षण किया और राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भूमि विवादो का सत्यापन किया है।