रुन्नी सैदपुर: अथरी में भाई ने भाई की जान ली, गेहूं कटाई के दौरान मारपीट में घायल होने से इलाज के दौरान हुई मौत
सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के अथरी गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां भाई-भाई के रिश्ते को शर्मसार करते हुए मारपीट में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय उमा शंकर सिंह के रूप में हुई है। इलाज के दौरान उमाशंकर सिंह की मौत हुई है।