इंदौर: पश्चिम बंगाल में महिला को सरेआम पीटने के वायरल वीडियो का हुआ विरोध, महिलाओं ने गृहमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Indore, Indore | Jul 5, 2024 कुछ दिन पूर्व पश्चिम बंगाल में एक महिला को सरेआम पीटने और शरिया कानून के तहत सजा दिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं इसी वायरल वीडियो के विरोध में आज मां अहिल्या मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां पर उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम एक ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग करी।