खंडवा शहर की सिंधी कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पहले आपसी समझौते की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोघट रोड थाने में क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।