कोल: बस स्टैंड हटाने के विरोध में व्यापारियों ने गाँधी पार्क पर हड़ताल कर किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Feb 6, 2024 थाना गांधी पार्क इलाके के गांधी पार्क बस स्टैंड को हटाए जाने के विरोध में आज व्यापारियों ने दुकान बंद हड़ताल कर जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की है। व्यापारियों का कहना है कि यहां से बस स्टैंड हटा दिया गया है जिससे कि शहर में यात्रा करने वाली बहन बेटियों को काफी समस्याएं हो रही है साथ ही बस स्टैंड के आसपास के व्यापारियों का भी भारी नुकसान हो रहा है।