कोल: थाना महुआखेड़ा पुलिस टीम ने लूट की घटना का किया खुलासा
Koil, Aligarh | Feb 6, 2024 थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत महुआ खेड़ा पुलिस टीम ने जांच के दौरान चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूट के चार लाख रुपए व घटना में प्रयुक्त दो कर बरामद हुई हैं। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है।