कोल: गोंडा में गैस टैंकर की चपेट में आकर घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल स्टाफ पर लगा लापरवाही का आरोप
Koil, Aligarh | Feb 6, 2024 थाना इगलास के गोंडा में गैस टैंकर व रोडवेज बस की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान टैंकर की चपेट में आकर किशोर घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार रात्रि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक किशोर के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।