महाराजगंज: बिशुनपुर में घर में घुसे चोर 6 लाख रुपए के जेवर और 6000 की नगदी लेकर हुए फरार, पुलिस कर रही जांच
9 जून मंगलवार की सुबह 6 चोरी की घटना हो जाने की जानकारी परिजनों को प्राप्त हुई। परिजनों ने घर के अंदर का दरवाजा खोला बिखरा हुआ सामान देखकर हैरान व परेशान हो गए। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़िता के मुताबिक करीब 6 लाख रु के जेवरात व ₹6000 नगदी चोरी कर ली गई।