हरदा: हंडिया में विधायक डॉ. दोगने का फलों से तुलादान, कब्रिस्तान विकास के लिए 3.30 लाख की घोषणा
Harda, Harda | May 3, 2026 हरदा जिले के ग्राम हंडिया में विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के दौरे के दौरान मुस्लिम समाज द्वारा उनका अनोखे अंदाज़ में सम्मान किया गया। समाजजनों ने विधायक का फलों से तुलादान कर आभार व्यक्त किया और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। दरअसल, क्षेत्रीय जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक डॉ. दोगने गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।