Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
worldswarajnews41
।। DAY -116 ।। मां नर्मदा कामाख्या धाम गौ योग लाइव
Harda, Harda
| Aug 15, 2026
MORE NEWS
।। DAY -116 ।। मां नर्मदा रौद्र रूप का लाइव प्रसारण
Harda, Harda | Aug 15, 2026
प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027 - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कोलार से किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ - प्रदेश के मुखिया ने लहराया तिरंगा, बच्चों को किया दुलार, ली सेल्फी - जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया यात्रा का उत्साह अनोखा तीर, भोपाल। जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक केवल तिरंगा ही तिरंगा, चारों ओर बजते देशभक्ति गीत और उत्साहित युवा..., 14 अगस्त को यह नजारा था भोपाल के कोलार इलाके का। जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई, वैसे ही हजारों युवा चल पड़े देश सेवा का संदेश देने। सभी का केवल एक उद्देश्य, जनता में देशभक्ति और जन सेवा की अलख जगाना। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सादगी भरा अंदाज भी नजर आया। एक तरफ उन्होंने बच्चों को दुलार किया, तो दूसरी तरफ सेल्फी भी लीं। वे कुछ देर के लिए गाड़ी से उतरे और जनता के बीच पैदल भी चले। उन्होंने लोगों में उत्साह और देशभक्ति की भावना का संचार भी किया। तिरंगा यात्रा के दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 युवा वर्ष घोषित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भोपाल के डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस विशाल यात्रा के माध्यम से हम राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साह और उमंग को और बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। निरंतर बढ़ रहा भारत का गौरव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आज देशभर में नभ, जल और थल हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है। वहीं, तिरंगा यात्रा में उमड़ रहा जन उत्साह देशभक्ति की नई ऊर्जा का प्रतीक है। आज विश्व भारत की बढ़ती शक्ति और सामर्थ्य को देख रहा है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव वैश्विक मंच पर निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 को हमने निवेश वर्ष के रूप में मनाया। इससे आजीविका का मार्ग आसान हुआ। किसान कल्याण वर्ष में हमारी सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 युवा वर्ष घोषित किया जाएगा। दुनिया के सामने भारत का मान-सम्मान-प्रतिमान गढ़ते हुए नए संकल्प के साथ चल रहे हैं। इस अद्भुत यात्रा के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई। जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत गौरतलब है कि इस तिरंगा यात्रा का आयोजन कर्म श्री संस्था द्वारा किया गया था। यह वर्षा मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर तक जाएगी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया गया। बाइकर्स के अलावा इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिवादन किया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में थे। यात्रा के दौरान पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज रहा था।
Harda, Harda | Aug 14, 2026
सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन जन-विश्वास योजना के तहत पहुंचे बड़वानी - अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी - उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों का किया जाएगा सम्मान अनोखा तीर, भोपाल/बड़वानी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को एक बार फिर सख्ती के मूड में दिखाई दिए। उन्होंने जनता के कामों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन लेकर उन्हें निलंबित कर दिया। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब पर जिम्मेदारी निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समय पर नामांतरण नही करने वाले तत्कालीन तहसीलदार आशा परमार सहित दो पटवारियों मांगीलाल नरगांवे और ललित बोरसे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समय पर पीएम आवास की किश्त प्रदाय नहीं करने के मामले में दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) मायाराम सोलंकी, जगदीश धांगड़ व सहायक यंत्री राजू डावर को भी निलंबित तथा संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन इन्दौर एसके सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जायेगा, लेकिन लापरवाही करने पर अधिकारी दण्डित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजपुर तहसील के अजय-लाल से समस्या के बारे में जानकारी लीं। शिकायतकर्ता अजय ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पंजीयन एवं राशि भुगतान संबंधी शिकायत, नवंबर 2025 में की थी। प्रक्रिया में परिवर्तन के कारण भुगतान में विलंब हुआ। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि वर्ष 2016 में उनके पिता की मृत्यु के बाद नामांतरण के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन नामांतरण वर्ष 2022 में हुआ। नामांतरण की प्रक्रिया में लगभग छह वर्ष का समय लगने को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अवधि में पदस्थ तत्कालीन तहसीलदार आशा परमार वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर जिला धार को कार्य में लापरवाही एवं विलंब के लिए तथा साथ ही इस मामले में दोषी दो पटवारियों मांगीलाल नरगांवे और ललित बोरसे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। दो सीएमओ और एक सहायक यंत्री के निलंबन के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रकरण में शिकायतकर्ता रुपेश शर्मा से चर्चा की। शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2019 में आवेदन किया गया था। वर्ष 2022 में जियो टैग की प्रक्रिया की गई तथा वर्ष 2023 में किश्त जारी करने की प्रक्रिया हुई, लेकिन प्राथमिकता सूची में नाम नीचे होने के कारण उन्हें किश्त प्राप्त नहीं हो सकी। मकान बन जाने के बाद उन्हें 10 अगस्त को पहली किश्त प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय योजना के तहत पात्र हितग्राही को मकान निर्माण के लिए आवश्यक राशि समय पर प्राप्त न होना उचित नहीं है। उन्होंने प्रकरण में हुई देरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अवधि में पदस्थ दोनो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों मायाराम सोलंकी और जगदीश धाकड़ एवं सहायक यंत्री राजू डावर को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकरण में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन इंदौर एस.के. सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संबल योजना की सहायता में विलंब पर कार्रवाई के निर्देश मध्यप्रदेश असंगठित शहरी-ग्रामीण कर्मकार मंडल संबल योजना के तहत अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता के प्रकरण में पानसेमल के शिकायतकर्ता हरि निमवा ठाकुर से संवाद किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि संबल योजना के तहत 11 अप्रैल 2019 को सहायता राशि के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई। प्रकरण की जांच में यह भी सामने आया कि प्राथमिकता सूची में नीचे नाम वाले हितग्राहियों को पहले लाभ प्राप्त हुआ तथा इस प्रकार के कुल 16 प्रकरण सामने आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आर्थिक सहायता योजनाएं संचालित की जाती हैं। ऐसे में पात्र व्यक्ति को लाभ मिलने में देरी पर, प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारी जनपद पंचायत के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के भुगतान में विलंब पर जाँच के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेंधवा विकासखंड से संबंधित महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रकरण में शिकायतकर्ता मोहसिन मंसूरी तथा लाभार्थी मोहम्मद कैफ मंसूरी से चर्चा की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके भांजे के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत आवेदन किया गया था। आवेदन से संबंधित संपूर्ण कार्रवाई समय पर पूर्ण कर ली गई थी, लेकिन बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका। बजट प्राप्त होने के बाद नौ माह की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भुगतान में हुए विलंब के कारणों की जांच कराने के निर्देश दिए। पशु बीमा राशि के भुगतान में विलंब, जांच के निर्देश सेंधवा विकासखंड से संबंधित पशुपालन एवं डेयरी विभाग के पशु बीमा प्रकरण में शिकायतकर्ता भाव सिंह मुवाक्य तथा लाभार्थी हरी जगन मेहता के मामले में भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीक्षा की। शिकायतकर्ता ने पशु की मृत्यु के बाद बीमा राशि समय पर प्राप्त नहीं होने की जानकारी दी। प्रकरण में बताया गया कि पशु की मृत्यु के दो दिन के भीतर पोस्टमार्टम एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी, लेकिन बीमा कंपनी में तकनीकी समस्या के कारण भुगतान नहीं हो सका। लगातार प्रयासों के बाद बीमा राशि का भुगतान हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एल-3 स्तर पर कुक्कुट विकास निगम द्वारा प्रकरण को स्पेशल क्लोज किए जाने के संबंध में भी जानकारी ली। संपूर्ण प्रक्रिया में दो वर्ष से अधिक का समय लगने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बीमा कंपनी की उदासीनता तथा भोपाल स्तर पर हुई संभावित त्रुटि की जांच कराने और जांच में गलती पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समस्याओं के निराकरण के विलंब स्वीकार्य नहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में मिले तथा शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं हो। उन्होंने लंबित प्रकरणों में जवाबदेही तय करते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आमजन को अपने अधिकार और योजनाओं के लाभ के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों के निराकरण में विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत करना तथा समस्याओं का मौके पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन अथवा शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाएगी।
Harda, Harda | Aug 14, 2026
भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन - विभाजन विभीषिका दिवस आज, तिरंगा यात्रा ने दिया देशभक्ति का संदेश - शौर्य स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - प्रदेश के मुखिया ने गौरवशाली इतिहास बताती डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ अनोखा तीर, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अगस्त को भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने यहां नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। सीएम डॉ. यादव ने देश की स्वतंत्रता के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी डिजिटल सामग्री, लाइब्रेरी और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा को शौर्य स्मारक तिराहे से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा भारत माता चौराहा (डिपो चौराहा) तक जाएगी। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस सत्य नहीं जानती तो सत्याग्रह क्या करेगी। झूठ की पराकाष्ठा होती है, कांग्रेस को आत्म मूल्यांकन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन गया है। हर राज्य, हर नगर और हर जिले में तिरंगा शान से लहरा रहा है। वहीं, आज विभाजन विभीषिका दिवस पर हम उस दर्दनाक दौर को भी स्मरण करते हैं, जब विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपना घर-बार छोड़कर भारत और पाकिस्तान की ओर पलायन करने को विवश हुए। उस समय की पीड़ा और कठिन परिस्थितियों को याद कर आज भी मन व्यथित हो उठता है। राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का लें संकल्प मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इतिहास की उस त्रासदी से सीख लेते हुए आइए एकता, भाईचारे और अखंड राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करने का संकल्प लें। आज “विभाजन विभीषिका दिवस” पर शौर्य स्मारक, भोपाल में अतीत के गौरवशाली संघर्ष और पीड़ा को यादकर अपना सर्वस्व समर्पित करने वाली विभूतियों को नमन किया। भारत के बंटवारे जैसी भीषण विभीषिका एक हजार साल में कभी नहीं हुई। उस समय कांग्रेस और अंग्रेज यदि चाहते तो बंटवारा टाल सकते थे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अतुलनीय है। हम कामना करते हैं कि वर्ष-2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा एवं भारत अपनी धाक और साख के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहे। तेजी से आगे बढ़ रहा भारत सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हम सभी 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। हमें गर्व है कि हमारा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र युवा देश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के ध्येय के साथ भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज 'विभाजन विभीषिका दिवस' है। यह दिन भारत के बंटवारे की भीषण त्रासदी और उससे उपजी पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है। बंटवारे के बाद तत्कालीन पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय संस्कृति को मानने वाले अनेक लोगों को अपना सबकुछ छोड़कर भारत लौटना पड़ा। भारत आने की इस यात्रा में भी उन्हें अनेक कठिनाइयों और पीड़ा का सामना करना पड़ा।
Harda, Harda | Aug 14, 2026
।। DAY -116 ।। मां नर्मदा कामाख्या धाम गौ योग लाइव - Harda News