मुरैना नगर: मध्य प्रदेश के दिव्यांगजन आयुक्त ने जिला जेल का किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा
मुरैना जिला जेल में मध्य प्रदेश के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग बंदियों की सुविधाओं और उनके रहन-सहन की स्थिति पर ध्यान दिया, निरीक्षण के बाद सभी व्यवस्थाएं शासन के दिशा निर्देशों के तहत संचालित हो रही थी ,कहीं कोई भी कमी नहीं पाई गई है।