शहर के कागदी पिकअप बांध के मुख्य द्वार पर सोमवार शाम 5:30 बजे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक अनोखा और कड़ा संदेश देखने को मिला। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के नेतृत्व में भामाशाह द्वारा कुबेर गोल्ड के ओनर सनत जैन, उत्सव होटल के ओनर शोभित गुप्ता और पटेल होंडा के ओनर बिन्नी पटेल ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए हेलमेट उपलब्ध कराए।