सफीपुर: कंटेनर और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, कंटेनर में थी यामाहा की नई बाइक, डंपर चालक गंभीर रूप से घायल; चालक फरार
Safipur, Unnao | Jul 4, 2026 उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार सुबह 10 बजे के करीब एक कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिचालक श्रीकांत भी चोटिल हुआ। दोनों को मियागंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से जावेद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कंटेनर में यामाहा कंपनी की बाइकें लदी थीं और टक्कर क