🔳संयुक्त तहसील कार्यालय परिसर में शेड निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न
🔳कटनी – कटनी के संयुक्त तहसील कार्यालय परिसर में विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल द्वारा अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों की सुविधा के लिए शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह निर्माण कार्य अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि विधायक श्री जायसवाल ने विधायक निधि से इस कार्य के लिए 18 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की थी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य के लिए अधिकृत किया गया है। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री प्रमोद चतुर्वेदी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शिवा पाठक, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला, तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री संतोष परोहा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री चतुर्वेदी द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026