शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को करीब 10 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी गुड्डू के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।