मैहर जिले के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने के लिए मैहर में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक जिला पंचायत भवन का निर्माण होगा। मंगलवार को जल संवर्धन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने भूमि पूजन किया। इस दौरान कलेक्टर एसपी एवं विधायक सहित गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे