राशमि: भीमगढ़ में मां को मिली ₹96,200 की आर्थिक सहायता, ग्रामीणों ने 'एक दान मां के नाम' मुहिम चलाकर जुटाई राशि
क्षेत्र के भीमगढ़ गांव में ग्रामीणों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक मां को 96,200 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह राशि 'एक दान मां के नाम' मुहिम चलाकर सोशल मीडिया के माध्यम से जुटाई गई। जानकारी के अनुसार, भीमगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुक कम हेल्पर के पद पर कार्यरत रेखा देवी सेन के इकलौते पुत्र का हाल ही में असामयिक निधन हो गया