बिसौली: बिसौली नगर में जायंट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप में स्मेशेर्स बने विजेता, चेयरमैन ने विजेता टीम को सम्मानित किया
बिसौली नगर में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार द्वारा आयोजित क्रिकेट चैंपियनशिप का रविवार को 5 बजे करीब समापन मदन लाल इंटर कॉलेज मैदान पर हुआ। फाइनल में जायंट्स स्मेशेर्स ने थँडर जायंट्स को 3 रन से हराकर खिताब जीता।स्मेशेर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 91 रन बनाए, जवाब में थँडर टीम 87 रन ही बना सकी।